Ticker

6/recent/ticker-posts

LLB Degree : समर्थ पोर्टल से Provisional Certificate ऐसे 5 मिनट में डाउनलोड करे

LLB Degree : समर्थ पोर्टल से Provisional Certificate ऐसे 5 मिनट में डाउनलोड करे

CSJMU Samarth Portal से Provisional Certificate प्राप्त करने के लिए पहले Certificates > Request for Certificates में जाकर अनुरोध करना होता है। अनुरोध स्वीकृत (Approved) होने के बाद ही PDF डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होता है। यदि अभी केवल Request करने का विकल्प दिख रहा है, तो Approval मिलने तक प्रतीक्षा करें।

यदि आप CSJM University (Kanpur University) के छात्र हैं और Samarth Portal से Provisional Certificate डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

👉1: Samarth Portal में लॉगिन करें

  • सबसे पहले अपने Samarth Student Portal में लॉगिन करें।
  • बाईं ओर दिए गए Student मेनू में जाएँ और Certificates विकल्प पर क्लिक करें।

👉2: Certificate Request System खोलें

  • Certificates सेक्शन में जाने के बाद Request for Certificates पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको Certificate Overview दिखाई देगा, जहाँ Request for Certificate का विकल्प मिलेगा।
  • अब Request for Certificates बटन पर क्लिक करें।

👉3: Certificate Request Form भरें

अब Add Certificate Request पेज खुलेगा।

यहाँ निम्न जानकारी चुनें:

 Programme and Term: LLB : Bachelor of Law (LAW) Term 6
 Exam Session: 2025-2026 MAY : REGULAR
 Template Name: Provisional Certificate
 Delivery Mode: ONLINE

सभी विकल्प सही चुनने के बाद Request for Template बटन पर क्लिक करें।
😕नोट: यदि कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है और Loading Exam Session… लिखा आ रहा है, तो कुछ सेकंड प्रतीक्षा करें या पेज को Refresh करें। इंटरनेट कनेक्शन भी जांच लें।

👉4: Request Submit करें

  • Request सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपकी Certificate Request प्रोसेस में चली जाएगी।
  • कुछ समय बाद इसका स्टेटस Approved हो जाएगा।

👉5: Provisional Certificate डाउनलोड करें

जब आपका स्टेटस Approved हो जाए, तब:

  • 1. Certificates सेक्शन में जाएँ।
  • 2. अपनी Request के सामने Download या View बटन दिखाई देगा।
  • 3. उस पर क्लिक करके अपना Provisional Certificate PDF डाउनलोड कर लें।

FAQs

Q. 1 यदि Download विकल्प नहीं दिख रहा है तो क्या करें?

यदि डाउनलोड का विकल्प नहीं आ रहा है, तो निम्न बातों की जांच करें:

  •  आपका परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका हो।
  •  सभी विश्वविद्यालय शुल्क जमा हों।
  •  Certificate Request Approved हो।
  •  Browser Cache साफ करके दोबारा लॉगिन करें।
  •  आवश्यकता होने पर कॉलेज या विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप अपना Provisional Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Required Documents for Upload:

  • Final Year Marksheet Copy / Online Result
  • Student's Aadhaar Card
  • Color Passport Size Photograph

Note: Please combine all the above documents into a single PDF file (under 2 MB) and upload them together.

Post a Comment

0 Comments