UP-TET Coaching or Business: यूपी टीईटी से कोचिंगों का होगा कई करोड़ का कारोबार
चार साल बाद होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) ने कोचिंग संचालकों को लेकर खुशी दे दी है। इस बार लगभग 21 लाख से अधिक आवेदकों का अनुमान लगाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश पर 2011 से पहले नियुक्त कक्षा एक से आठ तक के सरकारी शिक्षकों को भी इस परीक्षा पास करनी है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तैयारी करवाने के लिए कोचिंग संचालक भी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इस एक परीक्षा से करोड़ों के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
कई तरीके से करा रहे यूपी टेट की तैयारी | UP TET Preparation by Coaching
20 जनवरी को यूपी-टीईटी की तारीख जारी होने के साथ ही कोचिंगों ने तैयारी करवाने के लिए प्रवेश लेना शुरू कर दिया था। अब 20 मार्च को विज्ञापन जारी होने के बाद से ही ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन मंच पर इसकी चर्चा हो रही है। विभिन्न कोचिंग संस्थान क्रैश कोर्स, बेस्ट बैच, टारगेट बैच, बूस्टर बैच, स्टडी मैटेरियल आदि का प्रचार देखकर फेसबुक पर कर रहे हैं।
कोचिंग संचालक करीब 130 से अधिक अंक दिलवाने का दावा
ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करवाने वाले संस्थान औसतन एक से पांच हजार रुपये की फीस ले रहे हैं। कुछ स्थापित नामों की फीस थोड़ी ज्यादा भी है। कोचिंग संचालक करीब 130 से अधिक अंक दिलवाने का दावा कर रहे हैं।
ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कोचिंग की भी मांग है।
कम से कम 101 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमानकोचिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो आवेदन की अनुमानित संख्या 21 लाख है। आधे अभ्यर्थी यानी दस लाख भी कोचिंग के माध्यम से तैयारी करते हैं और सबसे कम फीस यानी एक हजार रुपये खर्च करते हैं तो भी दस लाख गुणे एक हजार के हिसाब से सौ करोड़ रुपये का कारोबार यूपी-टीईटी की तैयारी के नाम पर होने जा रहा है।
UP TET Exam and Preparation को लेकर कोई रिस्क नहीं
लंबे समय से पढ़ाई से दूर अभ्यर्थी भी चार साल बाद होने जा रही टीईटी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए कोचिंगों में दाखिला ले रहे हैं।
Posted By: Manoj Kumar

0 Comments
Thanks for comment!