Ticker

6/recent/ticker-posts

[मुहावरे*] डाउनलोड हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Hindi Muhavare List

[मुहावरे*] डाउनलोड हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Hindi Muhavare List

हिन्दी व्याकरण के मुहावरों की PDF सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए, UP TET, CTET and Super TET
[मुहावरे*] डाउनलोड हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Hindi Muhavare List
डाउनलोड हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Hindi Muhavare List

हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Idioms of Hindi Vyakaran Free pdf

हम हिंदी महत्त्वपूर्ण मुहावरों की पीडीएफ उपलब्ध करा रहे है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण Hindi Muhavare, हिंदी व्याकरण में सबसे महत्वपूर्ण विषय है।

परिभाषा

हिंदी भाषा में जब कोई वाक्यांश अपना सामान्य अर्थ छोड़ देता है तथा किसी विशेष अर्थ से जुड़ जाता है। इसलिए इसे मुहावरा कहा जाता है। इसमें प्रयोग करते समय मुहावरे की क्रिया लिंग, शब्द, कारक आदि के अनुसार बदल जाती है।

महत्वपूर्ण हिंदी मुहावरे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए | Hindi Muhavaro ki list Free pdf download

आस्था हिलना ---> विश्वास उठना

वाक्य में प्रयोग: आजकल सच्चाई तथा ईमानदारी के प्रति लोगों की आस्था हिलने लगी है।

कान भरना ---> चुगली करना

वाक्य में प्रयोग: ज्ञान को कान भरने की बुरी आदत है।

कोई जोड़ न होना ---> मुकाबला न होना

वाक्य में प्रयोग: नेहा की लिखाई का कोई जोड़ नहीं है।

कातर ढंग से देखना ---> भय के भाव से नज़र बचाकर देखना

वाक्य में प्रयोग: बिना कारण पिटने पर ड्राइवर मुझे कातर भाव से देखने लगा।

कसर निकालना ---> कमी पूरी करना

वाक्य में प्रयोग: व्यापारियों ने त्योहारों के अवसर पर वस्तुओं को अत्यधिक दामों पर बेचकर कसर निकाल लेते हैं।

कमर तोड़ना ---> बहुत सुंदर लिखना

वाक्य में प्रयोग: अपने इस निबंध को लिखते हुए नेहा ने कमर तोड़ दिया है।

कान भरना ---> चुगली करना

वाक्य में प्रयोग: रजत हमेशा आयुष के खिलाफ अध्यापक के कान भरता रहता है।

कोल्हू का बैल ---> लगातार काम करना

वाक्य में प्रयोग: मैं यहाँ लगातार कोल्हू के बैल की तरह लगा रहता हूँ तथा तुम हो कि रात दिन मौज-मस्ती करते रहते हो।

कलई खुलना ---> भेद खुलना

वाक्य में प्रयोग: पड़ोसी के घर में रोज महँगे-महँगे समान आ रहे थे। अचानक एक दिन पुलिस के आने से उसकी सारी कलई खुल गई।

फूला न समाना ---> बहुत प्रसन्न होना

वाक्य में प्रयोग: जब से नेहा का नाम मेडिकल कॉलेज की प्रवेश सूची में आया है, वह फूले नहीं समा रही है।

हवा से बातें करना ---> बहुत तेज दौड़ना

वाक्य में प्रयोग: बुलेट ट्रेन हवा से बातें करती है।

हाथ साफ़ करना ---> चुरा लेना

वाक्य में प्रयोग: जेब कतरा कुछ यात्रियों की जेब पर हाथ साफ़ करके चपंत हो गया।

Muhavare in Hindi | मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

राई का पहाड़ बनाना ---> जरा-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना

वाक्य में प्रयोग: तुम राई का पहाड़ न बनाते तो यह संकट खड़ी न होती।

लाल-पीला होना ---> गुस्से में होना

वाक्य में प्रयोग: आप तो बिना वजह मुझ पर लाल-पीला हो रहे हैं।

आसमान सिर पर उठाना ---> बहुत शोर मचाना

वाक्य में प्रयोग: कक्षा में किसी अध्यापक के न होने के कारण छात्रों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

आँखें फेर लेना ---> बदल जाना 

वाक्य में प्रयोग: मुसीबत आने पर अपने भी आँखें फेर लेते हैं।

अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना ---> अपनी प्रशंसा स्वयं करना

वाक्य में प्रयोग: अजय तुम कोई काम तो करते हो नहीं, बस अपने मुँह मियाँ मिठू बनते रहते हो।

आँखें चुराना ---> सामने आने से कतराना

वाक्य में प्रयोग: परीक्षा में कम अंक लाने के कारण पुत्र पिता से आँखें चुरा रहा है।

आँखें खुलना ---> होश आ जाना

वाक्य में प्रयोग: जब उसे अपने पुत्र की हरकतों का पता चला, तो उसकी आँखें खुल गईं।

आगा-पीछा करना ---> इधर-उधर होना

वाक्य में प्रयोग: प्राचार्य के मैदान में आते ही छात्र आगा-पीछा करने लगे।

कानोकान खबर न होना ---> बिलकुल खबर न होना

वाक्य में प्रयोग: बदनामी के डर से मेहता जी कब दिल्ली छोड़कर चले गए, किसी को कानों कान खबर नहीं हुई।

खटाई में पड़ना ---> काम में अड़चन आना

वाक्य में प्रयोग: अच्छा खासा क्रिकेट खेल का आयोजन होने वाला था लेकिन बारिश के चलते सारा खेल का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया।

खाक छानना ---> दर-दर भटकना

वाक्य में प्रयोग: नौकरी की तालाश में आजकल पढ़े-लिखे युवक दर-दर खाक छान रहे हैं।

गुड़गोबर होना ---> बात बिगड़ जाना

वाक्य में प्रयोग: अच्छा-खासा पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बना था लेकिन अचानक दंगा होने के कारण दिल्ली बंद ने सारा गुड़ गोबर कर दिया।

खाक में मिलाना ---> नष्ट-भ्रष्ट कर देना

वाक्य में प्रयोग: अमेरिका ने ईराक को खाक में मिला दिया।

घी के दिए जलाना ---> खुशियाँ मनाना

वाक्य में प्रयोग: बेटे के आई. ए. एस. बनने पर माँ-बाप ने घी के दिए जलाए।

हिंदी मुहावरे,अर्थ एवं वाक्य प्रयोग Free pdf download

घोड़े बेचकर सोना ---> गहरी नींद सोना

वाक्य में प्रयोग: बोर्ड परीक्षा सिर पर है तथा तुम घोड़े बेचकर सो रहे हो।

चिकना घड़ा ---> बेअसर/निर्लज्ज

वाक्य में प्रयोग: उसे कितना भी कुछ कह लो वह तो चिकना घड़ा है।

छक्के छुड़ाना ---> बुरी तरह हरा देना

वाक्य में प्रयोग: भारतीय सैनिकों ने युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए।

छठी का दूध याद आना ---> कठिनाई का अनुभव होना

वाक्य में प्रयोग: बिना परिश्रम के परीक्षा में बैठने से आयुष को छठी का दूध याद आ गया।

छाती पर मूंग दलना ---> बहुत तंग करना

वाक्य में प्रयोग: मोहनलाल के मेहमान साल भर उसकी छाती पर मूंग दलते रहते हैं।

टका-सा जवाब देना ---> साफ मना कर देना

वाक्य में प्रयोग: मैंने जब हरि प्रसाद से मुसीबत के समय उधार पैसे मांगे तो उसने टका-सा जवाब दे दिया।

दाल में काला होना ---> कुछ गड़बड़ होना

वाक्य में प्रयोग: उसके घर पुलिस आई है, लगता है दाल में कुछ काला है।

नौ-दो ग्यारह होना ---> भाग जाना

वाक्य में प्रयोग: चोर किमती सामान उड़ाकर नौ-दो ग्यारह हो गया।

दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करना ---> अधिकाधिक उन्नति

वाक्य में प्रयोग:  ईश्वर करे, तुम दिन दूनी, रात चौगुनी उन्नति करो।

तूती बोलना ---> बहुत प्रभाव होना

वाक्य में प्रयोग: रमेश बाबू के समाज-सेवी होने की तूती सारे शहर में बोल रही है।

नाक में दम करना ---> बहुत परेशान करना

वाक्य में प्रयोग: आजकल उग्रवादियों ने देश में नाक में दम कर रखा है।

नाको चने चबाना ---> बहुत कठिन कार्य करना

वाक्य में प्रयोग: सुबह से लेकर शाम तक इन बच्चों की देखभाल करना तो नाको चने चबाने के बराबर है।

पहाड़ टूटना ---> भारी संकट आ जाना

वाक्य में प्रयोग: पिता की आकस्मिक मृत्यु से गोपाल पर तो मानों पहाड़ ही टूट पड़ा है।

पर निकलना ---> स्वच्छंद हो जाना

वाक्य में प्रयोग: कॉलेज में दाखिला लेते ही नेहा के पर निकलने लगे।

पगड़ी उछालना ---> अपमानित करना

वाक्य में प्रयोग: बुजुर्गों की पगड़ी उछालना अच्छी बात नहीं है।

पानी-पानी होना ---> अत्यंत लज्जित होना

वाक्य में प्रयोग: मिलावट खोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर रजत पानी-पानी हो गया।

लाल-पीला होना ---> क्रोध करना

वाक्य में प्रयोग: वार्षिक परीक्षा में पुत्र के फेल होने से पिता जी लाल-पीले होने लगे।

लोहे के चने चबाना ---> कठिन काम करना

वाक्य में प्रयोग: आई. ए. एस. परीक्षा में सफलता प्राप्त करना लोहे के चने चबाना है।

थाली का बैगन ---> अस्थिर व्यक्ति

वाक्य में प्रयोग: अधिकतर नेता थाली के बैगन होते हैं।

हवाई किले बनाना ---> कल्पनाएँ करना

वाक्य में प्रयोग: आजकल नेता हवाई किले बनाते हैं।

हाथ मलना ---> पछताना

वाक्य में प्रयोग: अवसर का फायदा उठाने में ही समझदारी है वाद में हाथ मलते रह जाओगे।

सिर चकराना ---> घबरा जाना

वाक्य में प्रयोग: यूपी बोर्ड का प्रश्न पत्र देखकर छात्रों का सिर चकरा गया।

सिर धुनना ---> पछताना

वाक्य में प्रयोग: छात्र अपना खराब परीक्षा परिणाम देखकर अपना सिर धुनने लगा।

सिर उठाना ---> बगावत करना

वाक्य में प्रयोग: महँगाई पर अंकुश लगाने में असफल होने पर अपनी ही पार्टी के कई सांसदों ने सिर उठाना शुरू कर दिया।

हाथ मलना ---> पछताना

वाक्य में प्रयोग: अभी समय रहते परिश्रम कर लो, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

हक्का बक्का रह जाना ---> हैरान रह जाना

वाक्य में प्रयोग: फल बेचने वाला अपने खाते में 10 करोड़ रुपए देखकर हक्का-बक्का रह गया।

हवा हो जाना ---> भाग जाना

वाक्य में प्रयोग: शेर को देखते ही सारे जानवर हवा हो गए।

अंग-अंग मुसकाना ---> बहुत प्रसन्न होना

वाक्य में प्रयोग: विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर आयुष का अंग-अंग मुसकरा रहा है।

अँगूठा दिखाना ---> साफ़ इंकार करना

वाक्य में प्रयोग: उसने कोमल से पुस्तक माँगी, लेकिन उसने अँगूठा दिखा दिया।

अंधे की लकड़ी ---> एकमात्र सहारा

वाक्य में प्रयोग: श्रवण कुमार अपने माता-पिता के लिए अंधे की लाठी था।

अगर-मगर करना ---> बहाने बनाना

वाक्य में प्रयोग: जब मैंने अपने मित्र से मुसीबत के समय सहायता माँगी तो वह अगर-मगर करने लगा।

आँखों में धूल झोंकना ---> धोखा देना

वाक्य में प्रयोग: सुभाष चंद्र बोस आँखों में धूल झोंककर भारत से गायब हो गए।

अक्ल पर पत्थर पड़ना ---> कुछ समझ में न आना

वाक्य में प्रयोग: आयुष आजकल ऐसे काम करता है, जिसे देखकर लगता है कि उसकी अक्ल पर पत्थर पड़ गया है।

अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना ---> स्वयं अपना नुकसान करना

वाक्य में प्रयोग: सरकारी नौकरी छोड़कर अपनी दुकान खोलने की बात करना अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।

[मुहावरे*] डाउनलोड हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF | Hindi Muhavare List के नि: शुल्क PDF अध्ययन सामग्री लिंक-

1000+ हिन्दी व्याकरण के मुहावरे की PDF

Click here

हिन्दी व्याकरण के समास की PDF Download

Click here

General Hindi Short Tricks Notes and Books Download

Click here

Sanskrit (संस्कृत) Complete Study Notes

Click here

Source: Internet

नि:शुल्क अध्ययन सामग्री

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

[UP SUPER TET] Complete Study Material, Syllabus, Papers, Practice sets, Books Free pdf download

Click here

[UPTET] यूपी टेट का पूरा सिलेबस हिन्दी में डाउनलोड | UP TET Complete syllabus pdf

Click here

[CTET Study Material] Complete CTET Syllabus, Papers, Books, practice sets Free pdf

Click here

Disclaimer: The content of Downloadpdfnotes.com is provided for information and educational purposes only. We are not owner of the any PDF Material/Books/Notes/Articles published in this website. No claim is made as to the accuracy or authenticity of the PDF Material/Books/Notes/Articles of the website. In no event will this site or owner be liable for the accuracy of the information contained on this website or its use.