UP Board Result: जानिए कब आ रहा है यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम
बोर्ड ने परिणाम की तैयारियां तेज कर दी है। छात्र-छात्राओं के रोल नंबरवार अंक चढ़ाने का काम चल रहा है जो एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अप्रैल के चौथे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
![]() | |
| UP Board Result |
UP Board Result High School & Intermediate Result Date
UP Board Result Latest News in Hindi
बोर्ड ने परिणाम की तैयारियां तेज कर दी है। छात्र-छात्राओं के रोल नंबरवार अंक चढ़ाने का काम चल रहा है जो एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अप्रैल के चौथे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा के कारण थोड़ी देरी हो गई, नहीं तो बोर्ड ने 21 अप्रैल तक ही परिणाम देने की योजना बनाई थी। 2 मार्च को परीक्षा समाप्त हो गई थी और 8 मार्च से सभी 230 केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू होकर 15 दिन में पूरा होना था।
लेकिन 8 व 9 मार्च को मंडल मुख्यालयों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा होने के कारण इलाहाबाद समेत अन्य मंडल मुख्यालय वाले जिलों में शुरुआत के दो दिनों तक एक भी कॉपी नहीं जांची जा सकी।
ज्ञात हो कि 10 मार्च से सभी 75 जिलों में पूरी तरह से कॉपियों की जांच शुरू हुई। बीच में 20 व 21 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण दो दिन पूरे प्रदेश में कॉपियों का मूल्यांकन बाधित रहा। बोर्ड ने 25 मार्च को मूल्यांकन पूरा होने का दावा किया था लेकिन उसके बावजूद कई केंद्रों पर कॉपियां जांची गई।
साथ ही अवगत करा दें कि मूल्यांकन पूरा होने के अमूमन 30 दिन बाद परिणाम घोषित होता है। माना जा रहा है कि 22 से 26 अप्रैल के बीच रिजल्ट घोषित हो सकता है। हालांकि बोर्ड अगले सप्ताह परिणाम जारी करने की तिथि घोषित करेगा।
इतने छात्रों नें दी थी परीक्षा
3195603 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल में पंजीकृत थे
2611319 परीक्षार्थियों ने इंटर में नामांकन कराया था
UP board High school and Intermediate result list is given below:-
👇
Up Board Result | Result Check online | Result PDF |
High School (10th Class) | Click here to Check | Click here |
Intermediate (12th Class) | Click here to Check | Click here |

0 Comments
Thanks for comment!